मूसलाधार बारिश बरेली-पीलीभीत खेतों में भरा पानी

बरेली में बुधवार को सुबह से छाए बादल दोपहर में जमकर बरसे करीब 30 मिनट तक मूसलाधार बारिश होती रही इसी तरह पीलीभीत में भारी बारिश हुई है, जिससे गेहूं की फसलों का भारी नुकसान होने की संभावना है। बदायूं और शाहजहांपुर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

बरेली ; बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए बरेली और पीलीभीत जिले में दोपहर करीब एक बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई करीब 30 मिनट तक बारिश होती रही, जिससे शहर के नाले उफना गए और निचले इलाकों में जलभराव हो गया बरेली के हाजियापुर में जलभराव के बीच एक मृत व्यक्ति का जनाजा निकाला गया। उधर, खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं और सरसों की कटाई हो रही कई इलाकों में गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। बारिश होने से दाना काला पड़ने और फसल को नुकसान खतरा बढ़ गया। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

बरेली में बुधवार को सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय काले बादल छा गए और अंधेरा छा गया। एक बजे से गरज-चमक और तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि मध्यम क्षोभमंडल में पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। आने वाले दिनों में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी बरेली में करीब 30 मिनट तक मूसलाधार बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया सेटेलाइट बस अड्डा लबालब हो गया जंक्शन और बरेली सिटी के यार्ड में भी पानी भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *