135-वीं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कां) के कार्यकर्ताओं एवं ग्राम पंचायत कोटवा (ब्लाक नवाबगंज) प्रधान/प्रधान प्रतिनिधि सुरेश रावत के द्वारा बौद्ध सत्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरण – उन्नाव जिलाध्यक्ष एड० यतीन्द्र चौधरी।
आवाज ~ए~ लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता – महेन्द्र कुमार
उन्नाव – विधानसभा 164-मोहान सहित उन्नाव जनपद की सभी विधानसभाओं में विश्वरत्न बौद्ध सत्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम व बाइक रैली के माध्यम से आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया 135वां जन्म उत्सव।

नगर पंचायत न्योतनी में बीते वर्षों की भांति ही बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम जिलाअध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की जिसमें झांकियों के माध्यम से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर व संतरविदास की जीवन-शैली व संघर्षो को याद किया, जिससे जनता अपने बहुजन समाज के महापुरुषों को जाने, यह झांकियां बड़ी ही मनमोहक रही जहां से भी गुजरी जनता का मन अपनी तरफ आकर्षित किया। वहीं कोटवा ग्राम पंचायत ब्लाक नवाबगंज में आज के ही दिन, नारी के मुक्तीदाता, भारतीय संविधान निर्माता, बहुजनों के भाग्य विधाता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण ग्राम प्रधान/ प्रतिनिधि एवं उन्नाव जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने क्रार्यक्रम में आई हुई जनता का धन्यवाद किया क्षेत्रीय जनता को विश्वास दिलाया कि मैं बहुजन समाजिक कार्यों के लिए सबसे आगे खड़ा मिलुगां। कहा जिसकी बदौलत हमें सब कुछ मिल रहा वह है बाबा साहब, जिनकी पूरी जिंदगी गरीबों, उपेक्षितो, शोषितों, व जातिवाद एवं सामन्तवाद, पीड़ित महिलाओं समेत बहुजन समाज की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिए संघर्ष करते बीती। बहुजन समाज के लिए अपने चार बच्चों को कुर्बान कर दिया, जिसे जिन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का एतिहासिक कार्य किया। जनता के उनके संघर्षों से रुबरु करवा। उन्नाव की सभी विधानसभाओं में भांति-भांति तरीके से भण्डारे के रूप में कहीं आलू,पूड़ी तो कहीं छोले चावल व लड्डू खिलाकर मनाई गई अम्बेडकर जयंती। मौके पर उन्नाव जिला प्रभारी मनोज रावत उर्फ मोनू , विधानसभा 164-मोहान अध्यक्ष – रामकेशन रावत, नगर पंचायत न्योतनी अध्यक्ष अरुण गौतम, 164-मोहान विधानसभा मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार , नवाबगंज मीडिया प्रभारी अंकित, औरास ब्लाक मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, सहित आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
