मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और सहिष्णुता के संदेश को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्तमान में जब दुनिया कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार मानवता को संतुलन, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान का संदेश देते हैं।उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, आत्मसंयम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


