सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स में कटौती की है। यह नई दरें 1 जून से लागू होंगी, जिससे पेट्रोल पर टैक्स आधा होकर 1.50 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को आधा करके 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि डीजल पर टैक्स को घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर कर को घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर दिया गया यह व्यवस्था एक जून से लागू होगी वित्त मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस जीरो होगा। साथ ही, घरेलू इस्तेमाल में आने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया पेट्रोल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) तीन रुपये प्रति लीटर लगाई गई थी और हर दो सप्ताह में इसकी समीक्षा की जाती है। इस तरह एक जून से इसे घटाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया इसी तरह डीजल के निर्यात पर एसएईडी प्रति लीटर 16.5 रुपये से घटाकर 13.5 रुपये और एटीएफ पर 16 रुपये से घटाकर 9.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।


