ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत हो गई घरवालों ने दोस्तों पर जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
लखनऊ ; बृहस्पतिवार को ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत हो गई घरवालों ने उसके दोस्तों पर ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा गांव की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि नरपतखेड़ा निवासी यश वर्मा (19) बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे घर से मोहल्ले में जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की पूछताछ में पता चला कि वह दोस्तों के साथ ताड़ी पी रहा था।
रात में यश घर से कुछ दूरी पर अधिक नशे की हालत में पड़ा मिलापरिजन उसे अस्पताल ले गए वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया देर रात करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों का आरोप है कि ताड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया इससे यश की मौत हुई परिवार में पिता संतोष कुमार वर्मा, मां नीलम और भाई सौरभ वर्मा हैं। इंस्पेक्टर ने बताया अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



