सपा छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए शिव कुमार व विपिन रावत, मिली नई जिम्मेदारी।

आजाद समाज पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता भारी संख्या में जनता का मिल रहा स्नेह लोकसभा सदस्य नगीना सांसद  एडवोकेट चन्द्रशेखर की दीवानगी युवाओं के सर चढ़कर बोल रहीं , जन-जन की यही पुकार चन्द्रशेखर अबकी बार – उन्नाव जिला प्रभारी 164-मोहान मनोज रावत उर्फ मोनू भाई।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार

हसनगंज (उन्नाव) – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा रविवार को हसनगंज क्षेत्र के ऊंचा द्वार गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष यतीन्द्र चौधरी ने किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर आए शिव कुमार रावत को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का जिला उपाध्यक्ष तथा विपिन कुमार रावत को जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष यतीन्द्र चौधरी ने कहा कि दोनों पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में रामकेशन रावत, मोनू रावत, महेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *