चार वर्ष की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी वैन चालक गिरफ्तार


आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

लखनऊ ; नर्सरी की चार वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल वैन चालक गिरीश मिश्रा पर लगा है। घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की है। बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वैन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की  जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *