तालाब में अधिक जलभराव कारण ग्रामीण परेशान।

जल भराव संकट से जूझ रहे अजीज-नगर गांव के बूढ़े व विद्यार्थी बच्चे, माकानो के अन्दर तक पहुंच गया गन्दा पानी, जिम्मेदार मौन।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~  संवाददाता – महेन्द्र कुमार 

औरास (उन्नाव) – जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ/सरकारी कर्मचारी स्वच्छ मिशन की बड़ी बड़ी बाते व दावे करते नजर आते हैं, कागजी कार्यवाही में मोटी रकम ख़पत हो जाती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

स्वक्षता अभियान योजना की धज्जियां उड़ता एक मामला ग्राम अजीज-नगर निवासी नवाब सहित अन्य ग्रामीणो ने जो हालात बयां किए वह बत से बत्तर है लम्बे समय से गांव के बीच आबादी में बने तालाब के पानी का निकासी न होने के कारण तालाब में अधिक जलभराव होने से ग्रामीणों के घरों के अन्दर गन्दा पानी घुस जाता है, रास्ते से निकलना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है, पीने वाले पानी का नल भी जल भराव के चपेट में, गंदगी का लगा अम्बार दिन प्रतिदिन बढ़ रही बीमारियां आखिर कौन है इसका जिम्मेदार , भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा 164-मोहान मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार, न्योतनी नगर उपाध्यक्ष ज्ञानी गौतम सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से लगाई जल-भराव से समाधान की गुहार मौके पर रजेपाल, राजू , रमेश, अशीष, अमित, संकरी, सुभाष, मदनलाल राठौर सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग रहे मौजूद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *