पंचायत सहायकों ने अपनी कुशल मजदूरी, अन्य अधिकारों के लिए आवाज की बुलंद।

अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन का किया ऐलान, ADO पंचायत के द्वारा सम्बंधित जानकारी को सौंपा ज्ञापन।

आवाज ~ ए ~ लखनऊ –  संवाददाता ~ महेन्द्र कुमार 

हसनगंज (उन्नाव) – विकास खण्ड हसनगंज के पंचायत सहायकों ने कई बार प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अपनी मांगों को रखा। लेकिन मौजूदा सरकार व सम्बंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए समस्त पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी एवं स्थायीकरण सहित प्रमुख मांगों को लेकर 07 सितम्बर 2026 से ईको गार्डेन, लखनऊ में अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान हसनगंज ADO पंचायत प्रभारी पंकज के जरिए सम्बंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की प्रमुख मांगें~

1. माननीय मुख्यमंत्री जी से पंचायत सहायकों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई जाए।

2. पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष रुपए 30,000 प्रतिमाह किया जाए। या तो कम से कम उत्तर प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर मानदेय प्रदान किया ही जाए।

3. पंचायत सहायकों की अनुबंध/संविदा प्रक्रिया को समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।

4. महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की जाए तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण/समायोजन की नीति लागू की जाए।

5. पंचायत सहायकों के अनुभव एवं कार्य को ध्यान में रखते हुए आगामी ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाए।

होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर पंचायत सहायक यूनियन की अध्यक्षता कर रहे शुभम वर्मा ने कहा यह धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों को लागूं नहीं किया जाएगा। साथ ही तब तक कोई भी पंचायत सहायक कार्य नहीं करेंगे। सम्बंधित विभाग को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतिकूल कार्यवाही न किए जाने की थी चेतावनी। मौके पर शुभम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज व पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, चांदनी वर्मा उपाध्यक्ष,रामबाबू महामंत्री ,अन्नपूर्णा सचिव,ऋतिक उपसचिव,अंजली रावत कोषाध्यक्ष , शौरभ मीडिया प्रभारी रहे मौजूद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *