महिपाल खेड़ा में एक कारोबारी यशार्थ सरन यादव ने मंगलवार रात पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के महिपाल खेड़ा में मंगलवार रात एक कारोबारी ने घर में पिस्टल से खुद को गोली मार ली गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय कारोबारी की पत्नी भी घर में थी। महिपाल खेड़ा में कारोबारी यशार्थ सरन यादव रहते थे। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मार ली गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए स्वजन और आसपास के लोगों की मदद से यशार्थ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


