उन्नाव पुलिस अधीक्षक से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, 10 दिनों के बाद भी आसीवन पुलिस के हाथ खाली, चोरों के के हौसले बुलंद , नहीं रहा आसीवन पुलिस का भय।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता
आसीवन उन्नाव। थाना आसीवन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गेंगलामऊ मजरा बनौनी जिला उन्नाव की निवासी 65 वर्षीय बृद्ध महिला ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है दस सितंबर को हुई चोरी की घटना को लेकर क्षेत्रीय पुलिस खुलासा करने में रही नाकाम ।
गेंगलामऊ निवासी पीड़िता शान्ती पत्नी स्व.सोहनलाल उम्र लगभग 65 वर्षीय बृद्ध महिला ने रोहित पुत्र लाखन व एक अन्य अज्ञात युवक पर लगाया था चोरी करने का आरोप। पीड़िता ने शिकायतीपत्र के माध्यम से बताया दस सितंबर की रात्रि में वह अपनी बीमारी के चलते दवा खाकर अपने घर में सोई हुई थी तभी गांव के रहने वाले युवकों ने पीड़िता के पैरों से पायल चोरी कर भाग रहे थे। पीड़िता ने एक युवक को पहचान लिया था जिसके विरुद्ध 11सितम्बर को लिखित व नाम दर्ज शिकायतीपत्र थाना आसीवन पुलिस को दिया था। क्षेत्रीय पुलिस कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को रफा-दफा करने में लगे। आज 11 दिनों के बाद पुलिस अधीक्षक उन्नाव से न्याय की गुहार लगाकर फरियाद की क्षेत्रीय पुलिस पूर्व में हुई चोरी का खुलासा नहीं कर सकी , इसके पूर्व में भी गांव यह सक्रिय गिरोह चोरी को दे चुका है अंजाम। आसीवन थाना प्रभारी ने बताया विपक्षी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जांच की जा रही है।

