ग्रामीणों में दिखा उत्साह , दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी क्षेत्रीय लोग कुस्ती देख हुए आनन्दित।
आवाज़ –ए– लखनऊ – महेन्द्र कुमार।
हसनगंज, उन्नाव। हसनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीबीपुर चिरियारी में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले में आस्था, उत्साह और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। मेले के तहत आयोजित विशाल दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। वहीं, रात्रि में रामलीला एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
दंगल देखने उमड़ा जनसैलाब
बीते बुधवार की शाम आयोजित दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण दंगल मैदान में जुटे रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
ग्रामीणों के मुताबिक, बीबीपुर चिरियारी में नवरात्रि के अवसर पर मेले के आयोजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। प्राचीन कथाओं से जुड़ी मान्यताओं के चलते इस आयोजन का स्थानीय लोगों में विशेष महत्व है।
रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
दंगल के बाद रात्रि में रामलीला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। मेले में क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
आयोजन के दौरान पहलवानों का उत्साहवर्धन करने एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों में जिला पंचायत सदस्य इन्दमोहन सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी मनोज उर्फ मोनू रावत, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार रावत, 164-मोहान विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन रावत, सातन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू रावत, डॉ. अजय कुमार रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गौतम, न्योतनी नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम, तुलई दादा, डॉ. जय प्रकाश रावत, रजनीश कुमार और सचिन रावत सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस मेले, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र की पारंपरिक लोकसंस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक पेश की।

