समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास समर्थकों और लोगों का जमावड़ा लगा रहा ईडी की रिमांड मांगने की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
लखनऊ ; समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई। दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।ईडी की टीम आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेनदेन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है।आजम खां की कोर्ट में पेशी की सूचना पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

