कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे चौकी से महज 20 फीट दूर हुई दंपती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने चार नवंबर की रात धारदार हथियार और रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी ने दंपती की हत्या के बाद महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी की थी।
कन्नौज ; गुरसहायगंज में चार नवंबर की रात चौकी के पास बंद पीएचसी परिसर के आवास में रहने वाले दंपती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कन्नौज में दंपती को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ हैवानियत करते हुए चार से पांच बार दुष्कर्म किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में महिला की हत्या करने और उसके बाद शव के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। वह करीब तीन घंटे तक कमरे में रहा पोस्टमार्टम के दौरान महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया महिला के नाखूनों में मिले बाल, सैंपल और स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया। गुरसहायगंज कस्बे की पुरानी पीएचसी के आवास में चार नवंबर की रात बंद कमरे में तिरपाल काटकर चोरी के इरादे से तालग्राम क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी योगेश कुमार राजपूत उर्फ पंगा (24 वर्ष) घुस गया था।आहट पाकर दंपती जाग गए तो पंगा ने डंडे से पहले पति को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी हुई थी। दोनों के शरीर पर मिलीं चोटें घटना की दरिंदगी बयां कर रही थीं। इस दौरान आरोपी ने दंपती की दो साल की बेटी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया था, जो इस समय अपने रिश्ते के चाचा के घर रह रही है। ![]()

