बर्रा क्षेत्र में पूर्व की चार शादियां छिपाकर पाचवां विवाह करने और 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन महीने बाद पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पांचवें पति विशाल विश्वकर्मा ने पत्नी पर 15 लाख के गहने व एक लाख रुपये ले जाने, गर्भपात कराने और ससुराल जाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कानपुर ; एक युवती पर पांच शादियां करने का आरोप लगा है। पांचवें पति विशाल विश्वकर्मा का दावा है कि शादी के एक साल बाद 18 जून को पत्नी घर से एक लाख रुपये और 15 लाख रुपये के जेवर लेकर मायके चली गई 13 अगस्त को ससुराल पहुंचा, तो उन लोगों ने पीटा और 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तीन माह बाद अब पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विश्व बैंक कॉलोनी निवासी विशाल विश्वकर्मा बीमा का काम करते हैं। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 18 मई 2025 को उनकी शादी जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रगति विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद 18 जून 2026 को प्रगति घर से 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये लेकर मायके चली गई।



