चोरों को पुलिस नही पकड़ पा रही लोगो के दुकान के शटर तोड़कर हो रही चोरी विगत दो दिन पूर्व बगल की दुकान में चोरी आज देर रात फिर एक बार चोरी
लखनऊ : राजाजीपुरम में सोमवार की रात छोटा तालाब मधुबन मैरिज हाल स्थित सागर स्टूडियो का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने स्टूडियो के मालिक शहजाद को सूचना दी। मंसूरनगर निवासी शहजाद ने बताया कि चोरों ने गल्ले में रखे 52 हजार रुपए और 2 लाख 80 हजार के कीमती कैमरे चोरी कर लिए।

उन्होंने थाना तालकटोरा में चोरी की तहरीर दी हैl इसके पहले भी वही पड़ोसी मुन्ना मिश्रा की दुकान का शटर तोड़कर कुछ नगदी व दुकान में रख्खे सामान पर चोर हाथ साफ कर चुके मगर पुलिस के हाथ खाली चोर मस्त दुकानदारों ने बताया पुलिस अगर रात को गस्त करती तो तीन दिन में दो चोरी न होती

