किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर लूटे पांच हजार रुपए।

हसनगंज कोतवाली व क्षेत्राधिकारी से लेकर उन्नाव पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार लेकिन नहीं मिल रहा इंसाफ 20 जून से किसोरी थाने की कर रही गणेश परिक्रमा क्षेत्रीय पुलिस पीड़िता की सुनने को मंजूर नहीं – पीड़ित युवती।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव / संवाददाता

हसनगंज (उन्नाव) जहा एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी बड़ी बाते करते वहीं हसनगंज कोतवाली पुलिस उनके आदेशों की अवहेलना करते नजर आ रहे , जी हां हफ्ते भर पीड़िता हसनगंज कोतवाली के लगा रही चक्कर नहीं मिल रहा न्याय।

       माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस अफसरों को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी हसनगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव में ननिहाल है। वह बीते दिनों ननिहाल आई थी। वहां से वह अपनी मौसी के साथ गांव जा रही थी। तभी रास्ते में अहमदपुर व चिरियारी गांव के बीच बीबीपुर गांव का एक युवक बाइक से जा रहा था। किशोरी ने उससे हसनगंज तक छोड़ने का आग्रह किया तो युवक ने उसे बाइक में बैठा लिया। इसके बाद वह उसेहसनगंज न ले जाकर अजगैन-मोहान मार्ग ले गया। जहां छोटाखेड़ा व लालपुर गांव के बीच सुनसान जगह देख उसने बाइक रोक दी और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवक ने किशोरी से हाथापाई की और उसके पास रहे 5 हजार रुपये निकाल लिए। किशोरी के शोर मचाने पर कुछ दूर मौजूद लोग वहां आने को दौड़े तो युवक उन लोगों को आता देख फरार हो गया। किशोरी ने बताया कि वह बीती 20 जून से थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक में शिकायतीपत्र देकर गुहार लगा रही है। लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *