खेत में खेती-बाड़ी का काम कर रहे युवक हुई अचानक मौत।

दो और बेटियों के सर से उठ गया बाप साया , मां पहले से ही कैंसर जैसी गम्भीर बिमारी से ग्रस्त थी प्रति की मृत्यु के बाद पूरी तरह से टूट गई जीने की उम्मीद पूरा परिवार हो गया बेसहारा ।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार 

हसनगंज (उन्नाव) – हसनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर तरेहा में एक बार फिर उठ गया तीन बेटियों के सर से साया मां बेटियां हो गई बेसहारा खेती बाड़ी का काम करते समय अचानक जमीन में गिर पड़ा युवक हो गई मौत गांव में छाया मातम।
हाजीपुर तरेहा मृतक के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार प्रेम पुत्र श्रीपाल उर्फ लूसी (48) शुक्रवार की सुबह आठ बजे खेत गया था जो कि धान की रोपाई के लिए धान की नर्सरी (बेढ़) की मूठी साफ कर रहा था जोकि अपने खेत में धान लगा सके जिससे अपने परिवार का भरण पोषण कर सके लेकिन शायद भगवान को यह राज न आया , प्रेम अचानक जमीन पर गिर पड़ा फिर उठा ही नहीं , ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रेम की पत्नी चांदतारा भी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से ग्रस्त थी व दो बेटियां हैं बड़ी मानसी 15 वर्ष छोटी बेटी चाहत 5 वर्ष जो अविवाहित हैं मां बेटियों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हसनगंज कोतवाली पुलिस संदीप शुक्ल से जानकारी करने पर बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *