1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा सफाई अभियान, अभियान के प्रमुख कार्यों में फॉगिंग कराना, उखड़े हुए हैंडपंपों को चिन्हित करना, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, तथा चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शामिल है।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – विकास खंड हसनगंज के सभागार में सचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ से पूर्व एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला की अध्यक्षता वीडियो पंचायत अनिल कुमार पांडे ने की, जबकि ब्लॉक मॉनिटर यशिकांत मिश्रा ने सफाई कर्मियों और पंचायत सहायकों को अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों की जानकारी दी।कार्यक्रम आगामी 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पंचायतवार सफाई कर्मियों की नई टीमें गठित की गई हैं। अभियान के प्रमुख कार्यों में फॉगिंग कराना, उखड़े हुए हैंडपंपों को चिन्हित करना, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, तथा चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय विद्यालयों के सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

