नाबालिक युवती से छेड़छाड़, युवक पर मुकदमा दर्ज।

बीते 20 जून को युवती अपनी नानी के गांव अहमदपुर से 12 बजे दिन में अपने गांव लहबरपुर के लिए अपनी मौसी रीमा पत्नी रामजीवन के साथ निकली थी और हो गई बड़ी वारदात आखिर उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं रोक पा रही अपराध।

आवाज़ –ए– लखनऊ  ~ उन्नाव – संवाददाता 

हसनगंज उन्नाव – कोतवाली हसनगंज में एक युवती ने युवक के द्वारा छेड़छाड़ व मार-पीट के सम्बन्ध में तहरीर दी, हसनगंज कोतवाली में युवक के खिलाफ बी.एन .एस. 74, 115(2) ,7,8 की गम्भीर धाराओं में मुकदमा हुआ पंजीकृत।

मूल रुप से उन्नाव जिले के थाना मांखी क्षेत्र की निवासिनी छाया पुत्री स्व० रामखेलावन बीते 20 जून को अपनी नानी के गांव अहमदपुर से 12 बजे दिन में अपने गांव लहबरपुर के लिए अपनी मौसी रीमा पत्नी रामजीवन के साथ निकली थी तभी अहमदपुरबादे चिरियारी गांव के मध्य मोटरसाइकिल सवार शहेन्द्र कुमार पुत्र खुशीलाल निवासी ग्राम बीबीपुर मार्ग से हसनगंज जा रहा था। रास्ते में प्रार्थिनी ने रोककर विनती पूर्वक हसनगंज छोड़ने की बात कही जिसपर शैलेन्द्र कुमार ने युवती को मारी अपनी मोटर साइकिल पर बिठाकर चल दिया, हसनगंज न लेजाकर मोहान अजगैन मार्ग ले गया छोटा खेड़ा व लालपुर के बीच में सून-शान रास्ता देखकर शहेन्द्र ने गाड़ी रोक दी युवती से गन्दी नियत से पेश आया व क्षेडछाड की विरोध करने पर मार-पीट की जिसकी शिकायत युवती ने हसनगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी । कोतवाली प्रभारी संदीप शुक्ल से बात करने पर बताया की सुरुवाती जांच-पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर शहेन्द्र कुमार पुत्र खुशीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *