ओवर लोडिंग, डम्फर ने माकान में मारी टक्कर घर क्षतिग्रस्त डम्फर पल्टा।

डम्फर मालिक गुड्डन कवरई कानपुर नगर से गिट्टी लोडिंग करके काकोरी ले जा रहा था, तेज रफ्तार वाहनों का बोलबाला आखिर क्यों नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर हर दूसरे दिन बड़े डम्फरो के नीचे कुचल कर,तो कहीं आगे से तो कहीं पीछे से टक्कर मारकर लोगों को मौत के मुंह में ढकेल रहे हैं आखिर कब तक सहती रहेगी यह भोली-भाली जनता आखिर कौन है इन दुर्घटनाओं का जिम्मेदार ।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव – संवाददाता 

हसनगंज ( उन्नाव ) – ओवरलोडिंग डम्फरो के कारण लगातार हो रही क्षेत्र में घटनाएं कहीं जान चली जाती है तो कहीं मकान ही तोड़ देते हैं। आखिर किसकी सय पर चल रहा है भारी-भरकम ओवर लोडिंग का कारोबार जो प्रतिदिन लखनऊ मोहान एच.पी.पेट्रोल पम्प हो या मलिहाबाद ऊंचाद्वार एच.पी. पेट्रोल पम्प, ओवरलोड डम्फर गिट्टी, मौरंग लाद कर निकलते जिससे रास्तों की हालत खस्ताहाल हो जाती है फिर लम्बे समय तक शहर से जोड़ने वाले मार्गों पर खड़े रहते हैं फिर गिट्टी मौरंग का क्रय-विक्रय होने पर तेज रफ्तार में रवाना होते हैं जिससे दुर्घटनाए थमने का नाम ही नहीं ले रही।

आपको बताते चलें बीते मंगलवार को शाम करीब चार बजे मोहान से मलिहाबाद की तरफ जा रहे डम्फर चालक ने तो बड़ा ही कारनाम कर डाला मामलिहाबाद-मोहान रोड पर ग्राम धौरा में गुरु प्रसाद पुत्र पीताम्बर के माकान में up78FT4832 ओवरलोडिंग गिट्टी भरा डम्फर घर के एक हिस्से में घुसा दिया। जबकि गुरु प्रसाद के घर के सामने बीच सड़क पर ही up91T4994 ट्रक बिगड़ गया था घर की तरफ से बड़ा वाहन निकलने भर की जगह ही नहीं थी फिर भी तेज रफ्तार से निकालने के कारण माकान में टक्कर मार दी घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जानकारी अनुसार सौंर्य पुत्र गुड्डडन सिंह निवासी घाटमपुर के रुप में पुष्टि हुई। गाडी मालिक गुड्डन कवरई कानपुर नगर से गिट्टी लोडिंग करके काकोरी ले जा रहा था जो कि मानक से अधिक गिट्टी लदी थी होने के कारण डम्फर पल्टा था। लेकिन मौके पर कोई जनहानि  नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *