हसनगंज क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हसनगंज संतोष कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – आगामी मोहर्रम त्योंहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर ने थाना हसनगंज क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।


इस दौरान क्षेत्राधिकारी हसनगंज संतोष कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक हसनगंज के साथ शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना हसनगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, सीसी टीएनएस और थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। अभिलेखों की प्रविष्टियों की जांच करते हुए उन्होंने डेटा एंट्री की सटीकता और गति में सुधार के निर्देश दिए। थाना कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और सजग रहने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य निभाने पर जोर दिया।

