उन्नाव आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज/बन्द किए जाने वाले मामले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन एवं जनपद कौशाम्बी और प्रयागराज में हुयी घटनाओं की निष्पक्ष जांच सी०बी०आई० से कराने की रखी मांग – लखनऊ मण्डल प्रभारी अरविंद राजवंशी।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~  संवाददाता – महेंद्र कुमार 

उन्नाव – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई० एड० चन्द्रशेखर आजाद सांसद के निर्देश पर मौजूदा सरकार के द्वारा 27965 प्रार्थमिक विद्यालयों को विलय करके बन्द करने वाले फरमान के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध में की जमकर नारेबाजी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए। प्राइमरी स्कूलों के बन्द किए जाने वाले फरमान को वापस लेने की गुहार लगाई जिससे कमजोर वर्गों की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा की जा सके। जिससे ग्रामीण गरीबों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा मिल सके बच्चे ही भारत का भविष्य है । जनपद कौशाम्बी के लोहदा गाँव थाना सैनी व करछना में पीडित परिवार के आरोपियों तथा स्थानीय लोगों के साथ पुलिस के द्वारा पथराव व लाठीचार्ज एवं मोटरसाइकिलों को तोडना जलाना एवं इस प्रकरण में सुनील कुमार गौतम उम्र 25 वर्ष के दलित युवक की मृत्यु जैसी सभी घटनाओं की सी०बी०आई० द्वारा निष्पक्ष जीच कराई जाए तथा गाँव इसौटा थाना करछना जिला प्रयागराज में इस प्रकरण में पकडे गये निर्दोष व्यक्तियो को तत्काल रिहा किया जाए एवं शान्ति ब्यवस्था हेतु उचित कदम उठाए जाए। मौके पर लखनऊ मण्डल प्रभारी अरविंद राजवंशी, जिला अध्यक्ष राजचौधरी, जिला महासचिव यतीन्द्र चौधरी, मोहान विधानसभा अध्यक्ष राकेशन रावत, युवा वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष अरुण गौतम, मोहान विधानसभा मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार रावत, रजनीश कुमार, पुरवा विधानसभा के कार्यकर्ता व औरास ब्लॉक अध्यक्ष आकाश कुमार, मीडिया प्रभारी, राजेंद्र चौधरी विधानसभा अध्यक्ष सफीपुर रामविलास गौतम विधानसभा उपाध्यक्ष, दिनेश गौतम विधानसभा सचिव , राकेश गौतम विधानसभा सचिव , दीपक गौतम सेक्टर अध्यक्ष, राघवेंद्र गौतम, शैलेंद्र गौतम ,विमलेश गौतम, मिथुन गौतम मीडिया प्रभारी सफीपुर ,अशोक कुमार ,राकेश कुमार, रमेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *