हसनगंज तहसील समाधान दिवस में कुल 194 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व के 97 पुलिस 27 विकास 23 अन्य 47 मामले आए। जिसमें राजस्व सम्बंधित 7 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण। बार-बार लगातार वहीं पीड़ित लगा रहे न्याय की गुहार,निरास होकर लौट रहे ग्रामीण नहीं मिल पा रहा रहा न्याय।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 194 पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई राजस्व के 97 पुलिस 27 विकास 23 अन्य 47 मामले आए। जिसमें राजस्व सम्बंधित 7 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।


आपको बताते चलें वहीं चार चार बार निरास होकर लौट रहे ग्रामीण नहीं मिल पा रहा रहा न्याय ग्राम पंचायत ग्राम बरहा निवासी कलावती पत्नी विशम्भर,पोस्ट-दरेहटा अंचली, थाना-सोहरामऊ, जिला-उन्नाव ने न्याय कि गुहार लगाते हुए कहा की मेरी भूमि ग्राम पाली, परगना-झलोत्तर अजगैन, तहसील-हसनगंज, जिला उन्नाव में गाटा संख्या-175/5, 175/6, 175/7 की (पौने चार बीघा) भूमि 0.948 हेक्टेयर स्थिति है, जिसमें से लगभग 2.5 बीघे भूमि पर प्रार्थिनी का कब्जा है, जिसमें धान की रोपाई कराने जा रही हूँ। शेष भूमि पर ग्राम बाबा खेड़ा पाली निवासी श्री कुंवारे पुत्र राजा लगभग एक बीघा भूमि पर जबरदस्ती गुन्डागर्दी के बल पर कब्जा किये हुये है तथा ग्राम पाली निवासी संजय पुत्र होशराम एवं अन्य लोग मिलकर लगभग 01 बीघा भूमि पर कब्जा किये हुये है। उक्त भूमि के सम्बन्ध में मैंने कई बार उपरोक्त लोगों से कहा कि हमारी भूमि पर जो अवैध कब्जा किये हो उसे छोड़ दीजिए, तो उक्त लोग कहते है कि आप अपने खेतो की पैमाइस करवा लीजिए तो हम लोग जमीन छोड़ देंगे। वहीं ग्राम पंचायत मढिया पुरथावा थाना औरास सुबेदार चौरसिया ने पुत्र बाबूलाल ने लेखपाल पर भूमि संख्या 2337 को दो भागों न बांटने का आरोप लगाते हुए फरियाद लगाई। वहीं छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी बड़ा मरहा ने थाना हसनगंज ने गांव के तीन लोगों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया जिसकी भूमि संख्या 97 जो की तीनों भाइयों के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज खतौनी है। मुख्य विकाश अधिकारी उन्नाव एवं हसनगंज उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार। सम्पूर्ण समाधान के बाद तहसील परिसर में मुख्य विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने पौध रोपण किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पांडेय,डीसी मनरेगा मुनेश चंद्र,क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह,खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज अनिल कुमार सिंह,औरास खण्ड विकास अधिकारी दीपशिखा,मियागंज सीएचसी प्रभारी डॉ नितिन श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण मौजूद रहें।

