युवक का शव हाईवे किनारे गड्ढे में पड़ा मिला वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव हाईवे किनारे एक कीचड़ युक्त गड्ढे में पड़ा मिला पास में ही बाइक खड़ी थी। बाइक की चाबी युवक की जेब में मिली
सीतापुर ; सोमवार की सुबह हाईवे किनारे एक गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला सूचना पर एएसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना महोली कोतवाली क्षेत्र में हेमपुर ओवरब्रिज के निकट की है। शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही हरदासपुर निवासी हर्षित (22) के रूप में हुई है।

पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कि हर्षित रविवार शाम 4:30 बजे घर से बाइक लेकर दवा लेने के लिए रामकोट के निकट पिपरी गांव जाने की बात बताकर निकला था। आज सुबह सुबह उसका शव पड़े होने की सूचना मिली प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव हाईवे किनारे एक कीचड़ युक्त गड्ढे में पड़ा मिला पास में ही बाइक खड़ी थी। बाइक की चाबी युवक की जेब में मिली पास ही एक पत्थर पर उसके जूते रखे थे। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश होने से इन्कार किया है। बताया गया कि तीन साल पहले ही हर्षित की शादी हुई थी। उसकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ही पचपोखरा गांव में है। खबर पाकर ससुरालीजन भी मौके पर पहुंचे पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

