टूटी पुलिया में पैर फिसलने से एक युवक नाले में गिर गया पानी के तेज बहाव में वह बह गया नगर निगम की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
लखनऊ ; शनिवार की सुबह एक युवक नाले में गिर गया बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम युवक को ढूंढ रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मंजू टंडन ढाल के पास की है। यहां की रहने वाली रेनू बताया कि उसके पति सुरेश सुबह 7.00 काम पर जा रहे थे। बारिश के बाद नाले के आसपास पानी भरा था। वहां की पुलिया टूटी थी। पुलिया में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए तब से उनका पता नहीं चल रहा है।

मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि टूटी पुलिया को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई नाला साफ भी नहीं कराया जाता बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का नतीजा है कि आज सुरेश नाले में गिर गया।

