बिजली विभाग की लापरवाही से गई बेजुबान की जान , बड़ा हादसा टला कर्मचारी करते हैं अपनी मनमानी, काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज ( उन्नाव ) – हसनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फखरुद्दीनमऊ में विद्युत पोल में करंट आने के कारण हुई भैंस की मौत ।


फखरुद्दीनमऊ निवासी मीरा पत्नी संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद तीन बजे अपनी भैंस को चराने के लिए सड़क पकड़कर जा रही थी तभी गांव के ही निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्रा की दुकान के सामने विद्युत पोल जो सड़क किनारे लगा होने के कारण जमीन पर करंट आ रहा था। भैंस को करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार ने पाबीस भरकर भेजा हसनगंज तहसील, उचित कार्यवाही कराने का दिया आश्वासन।

