प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बलरामपुर में धर्मांतरण व देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें उसकी 106 करोड़ की संपत्तियों का पता चला है।12 ठिकाने यूपी के बलरामपुर जिले के अतरौला जबकि दो महाराष्ट्र के मुंबई में हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ईडी छांगुर के खिलाफ धर्मांतरण से जुड़े संभावित धनशोधन व विदेशी फंडिंग के पहलुओं की जांच कर रही है।
लखनऊ ; बलरामपुर /उतरौला में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच पूरी हो गई धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर ने अवैध धर्मांतरण कराकर विदेशी फंड भी हासिल किया उतरौला में उसकी करीब 106 करोड़ की संपत्तियों का पता चला है। ईडी ने जांच कर कुछ लोगों को जांच पूरे होने की पर्ची भी दी है। अब लोगों की निगाहें ईडी के अगले कदम पर टिकी हैं।प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छांगुर के 14 ठिकानों पर गुरुवार को छापा मारा था। इनमें से 12 ठिकाने यूपी के बलरामपुर जिले के अतरौला जबकि दो महाराष्ट्र के मुंबई में हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ईडी छांगुर के खिलाफ धर्मांतरण से जुड़े संभावित धनशोधन व विदेशी फंडिंग के पहलुओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में सबूत जुटाने के लिए सुबह पांच बजे छापे मारे गए

इस दौरान कई दस्तावेज व डिजिटल उपकरण कब्जे में लेकर जांच की गई ईडी ने 9 जुलाई को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छांगुर पर मुकदमा (ईसीआईआर) दर्ज किया था। जांच में छांगुर से जुड़े 40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये होने का पता चला इसमें ज्यादातर राशि पश्चिम एशिया के देशों से मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जांच का उद्देश्य छांगुर से जुड़े व्यक्तियों व संगठनों की ओर से प्राप्त विदेशी चंदे के स्रोत और उसके अंतिम उपयोग का पता लगाना है। संदेह है कि इन पैसों का इस्तेमाल धर्मांतरण में किया गया ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और ब्रांदा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। वहीं लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार सीजीएम बलरामपुर कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया।

