प्लाईवुड गोदाम में लगी आग पांच गाड़ियों की मदद से काबू पाया

प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई दो घंटे कड़ी मशक्कत के दमकल टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से काबू पाया इस दौरान गोदाम में रखा सामान जल गया

 

 

लखनऊ ; शनिवार की सुबह करीब 8.00 बजे प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई मौके पर लोगों की भीड़ लग गई लोग आग बुझाने में जुटे लेकिन, आग भड़कती जा रही थी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया घटना अलीगंज क्षेत्र के बंधा रोड की है। यहां दीपक कुमार का प्लाईवुड का गोदाम इसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई

जानकारी हुई तो दीपक ने दमकल और पुलिस को फोन करके सूचना दी साथ ही आग बुझाने में जुट गए सूचना के बाद एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न दो गाड़ी और टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीम ने राहत कार्य शुरू किया आग भड़कती देख एफएसओ ने अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाईं दमकल की पांच गाड़ियों से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका एफएसओ के मुताबिक, गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *