भोजवाल समाज पदयात्रा निकालेगा सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों से समाज के लोगों को संगठन में स्थान और चुनाव में पार्टी का टिकट देने की मांग की गई सरकार से भोजवाल समाज के उद्यमियों को व्यापार, कारखाना स्थापित करने और अन्य रोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की भी मांग की
लखनऊ ; भोजवाल समाज ने इंदिरानगर सेक्टर-24 में स्थित वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान के प्रेक्षागृह में रविवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व शैक्षिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में कई मांगों और प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया जातीय जनगणना में उपजाति के कॉलम में भोजवाल लिखने का निर्णय लिया गया साथ ही अरुण गुप्ता के नेतृत्व में भोजवाल समाज पदयात्रा निकालने पर भी सहमति बनी भोजवाल समाज ने सरकार से अन्नकला बोर्ड बनाने की मांग की सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि 65 से अधिक उपनामों में बंटे भोजवाल समाज के बिखराव को रोकने के लिए पूरे समाज को एक नाम एक झंडे के नीचे लाना होगा उन्होंने समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक व राजनीतिक पिछड़ेपन चिंता व्यक्त करते आवश्यक कदम उठाने की बता कही उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जन जागरण के लिए अरुण गुप्ता के नेतृत्व में भोजवाल समाज पदयात्रा निकालेगा सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों से समाज के लोगों को संगठन में स्थान और चुनाव में पार्टी का टिकट देने की मांग की गई सरकार से भोजवाल समाज के उद्यमियों को व्यापार, कारखाना स्थापित करने और अन्य रोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की भी मांग की सम्मेलन में 2018 से चल रहे 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ किए गए अन्याय की निंदा की उन्हें नौकरी देने की मांग की गई सम्मेलन में विधायक गोपाल अंजान, संतोष गुप्ता भोजवाल, शेषधर भोजवाल, उमाशंकर भोजवाल,जनवेद भोजवाल, विमल भोजवाल, डाॅ. शम्भू नारायण, अवधेश चंद्र,लखनऊ पूर्व पार्षद विजय कुमार भुर्जी, व भुर्जी कल्याण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू राठौर, प्रदेश सचिव कमलेश भुर्जी, जिला, महामंत्री राजू राठौर,दिनेश सक्सेना समेत प्रदेश भर से भोजवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

