सट्टा लगवाने का आरोपी पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपी ने बताया कि वह सेंसेक्स व डीएएक्स, हैंगसेंग जैसी साइटों पर सट्टा खिलवाता था। सट्टा खेलने वालों को एक से 99 नंबर तक की पर्चियां दी जाती थी।

 

 

लखनऊ । तालकटोरा पुलिस ने सेंसेक्स पर लोगों को सट्टा लगवाने के आरोपी सटोरिये को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां, 13 सौ रुपये और पेन बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजाजीपुरम कोठारी बंधु चौराहे के समीप सेंटर वियर हाउस से स्टे मकान में धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार चल रहा था

वहीं आरोपी ने बताया कि वह सेंसेक्स व डीएएक्स, हैंगसेंग जैसी साइटों पर सट्टा खिलवाता था। सट्टा खेलने वालों को एक से 99 नंबर तक की पर्चियां दी जाती थी। किसी ने किसी नंबर पर दस रुपये लगाए और वही दो अंक सूचकांक बंद होने के समय के अंत में आ गए तो जीतने वाले को 850 रुपये मिलते थे।सूत्रों की माने तो थाना क्षेत्र में अभी भी अनेकों सट्टा कारोबार संचालित हैं जिनको भी पुलिस संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *