कैबिनेट में 37 प्रस्तावों को मंजूरी छात्रों को सिर्फ टैबलेट दिया जाएगा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई बैठक में छात्रों को टैबलेट वितरित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

लखनऊ ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 38 में से 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई बैठक के बाद यूपी सरकार के मंत्रियों ने फैसलों के बारे में जानकारी दी बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों को स्मार्टफोन नहीं बल्कि सिर्फ टैबलेट दिया जाएगा इसके लिए दो हजार करोड़ का बजट निर्धारित किया गया अभी तक 60 लाख बच्चों को टैबलेट दिया जा चुका है।

मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से सभी 121 पॉलीटेक्निक में टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित होगा पहले चरण में 45 पॉलीटेक्निक अपग्रेड किए जाएंगे इस पर 6935 करोड़ का खर्च आएगा इसके सारे उपकरण टाटा कंपनी उपलब्ध करवाएगी प्रति पॉलीटेक्निक 57 करोड़ रुपये का खर्च होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *