विधानसभा 164-मोहान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)/भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मुखिया नगीना सांसद भाई एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर दलित, पिछड़ो, एवं महिलाओं के अधिकार दिलाने व जगाने का काम कर रही आजाद समाज पार्टी, जन जन की यही पुकार अबकी बार आ.स.पा. सरकार।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
सोहरामऊ (उन्नाव) – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतगुरु खेड़ा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की जन जागरुकता एवं सदस्यता बैठक का आयोजन बब्लू गौतम व अरुण कुमार के द्वारा किया गया । सतगुरु खेड़ा निवासियों ने फूल-माला पहनाकर आए हुए अतिथियों का सम्मान किया मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष यतीन्द्र चौधरी व 164-मोहान विधानसभा महासचिव मोनू रावत, एवं मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार पहुंचे।


जिला महासचिव ने गांव की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद करते हुए कहा जैसे आप सभी का प्रेम बाबा साहब के प्रति अडिग है वैसे ही हमारे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुखिया नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी के हाथों को भी मजबूत करने की अपील की जो कि हमारे समाज की बहन, बेटियों की न रक्षा करने का संकल्प लिया है। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा सरकार न ही शिक्षा न ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाया पा रही है। अपने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही तेज दहाड़ेगा, और कहां बहनों आधी रोटी खां लेना लेकिन बच्चों को शिक्षा से वंचित न करना। पुनः चन्द्रशेखर आजाद भाई के हाथों को मजबूत करने की अपील की ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिला महामंत्री/पूर्व जिलाध्यक्ष उन्नाव यतीन्द्र चौधरी व विधानसभा महासचिव मोनू रावत, बब्लू गौतम, लवकुश कुमार, अरुण कुमार, कुलदीप, मनोज ,शुसील,सुनील , ब्रजकिशोर,अनिल, समेत आधा सैकड़ा महिलाए रही उपस्थित।

