तेज रफ्तार के कारण दिव्यांग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत।

मोहनगंज गांव निवासी दिव्यांग राम खेलावन (55) शुक्रवार दोपहर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित हसनगंज कस्बे के बाहर स्थित पावर हाउस में साइकिल से बिजली का बिल जमाकर लौट रहा था तभी हुआ हादसा, मौत।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव – संवाददाता 

हसनगंज (उन्नाव) – विद्युत बिल जमा कर साइकिल से लौट रहे दिव्यांग को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर देख लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया। अभी परिजन रास्ते में ही थे कि उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज गांव निवासी दिव्यांग राम खेलावन (55) शुक्रवार दोपहर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित हसनगंज कस्बे के बाहर स्थित पावर हाउस में साइकिल से बिजली का बिल जमाकर लौट रहा था। तभी बीबीपुर गांव निवासी अनुराग (25) पुत्र सुरेंद्र व अंकित (24) पुत्र भूरे ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने अनुराग व रामखेलावन को गंभीर देख लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया। जिसमें दिव्यांग राम खेलावन की रास्ते में मौत हो गई। उसके एक बेटा श्रवन व बेटी की पारस विवाहित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *