कैम्पवेल रोड़ पत्थर कट्टा चौराहे से लेकर बाला गंज तक रोड़ के दोनों ओर सड़को पर मुर्गे की मास की दुकानें हो या कपड़े की हो या फिर बिरयानी की दुकाने रोड तक सजी रहती है

लखनऊ । जोन 6 में नगर निगम ने मां मनपूर्णा दुर्गा मंदिर कोठारी बन्धु चौराहा से बुद्धेश्वर मंदिर तक अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया यह कार्यवाही क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से की गई मगर वहीं कैम्पवेल रोड़ पत्थर कट्टा चौराहे से लेकर बाला गंज तक रोड़ के दोनों ओर सड़को पर मुर्गे की मास की दुकानें हो या कपड़े की हो या फिर बिरयानी की दुकाने रोड तक सजी रहती है मगर वो शायद अतिक्रमण में नहीं आती पत्थर कट्टे चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता जिसमें एम्बुलेस तक नहीं निकल पाती मरीज तड़पता रहता जाम लगा रहता जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश रहता है

वहीं सूत्रों की माने तो मंदिर के पास में लगी फूल की दुकानों को भी अतिक्रमण की गिरफ्त में लेकर फूल बेचना भी बंद करा दिया गया, वहीं दुकानदार शिवनाथ सैनी ने बताया कि हम सुबह शाम मंदिर के बाहर फूल लगाते है जिससे हमारे परिवार का भरत – पोषण हो पाता है और हमारा पूरा परिवार मंदिर की सेवा करता है जो फूल हम भक्तों को देते है वहीं फूल भगवान पर चढ़ाए जाते अब हम भगवान की सेवा और परिवार का भरत पोषण कैसे करेंगे ये है गरीबों की पीड़ा?

वहीं अभियान के दौरान कुल 20 ठेले, 8 गुमटी, तथा 15 अस्थाई दुकानें हटवाई गईं इसके अतिरिक्त, 3 ठेले, 1 काउंटर, 4 लोहे की बेंच, 3 स्टूल, 4 तराजू, 5 टायर, और 4 छाते जब्त किए गए जब्त किए गए सामान को नगर निगम के गोदाम में सुरक्षित रखा गया,अतिक्रमण कर्ताओं को मौके पर ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न किया जाए इस संबंध में ₹1900/- का जुर्माना भी वसूल किया गया। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भी प्रेषित किया गया है, ताकि आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जा सके इस कार्यवाही में नगर निगम के जोनल अधिकारी मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, तथा कर निरीक्षक धर्मदेव की उपस्थिति में 296 लोगों पर कार्यवाही की गई

