विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी है जो साझा हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक ठोस एजेंडे पर काम कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि ये रिश्ते आगे भी मजबूत बने रहेंगे।

नई दिल्ली। अमेरिका ने भले ही भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड कहकर संबोधित किया था। ट्रंप के एलान के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन-जन संबंधों पर आधारित एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। उन्होंने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है।” शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से भारत के तेल खरीदने वाले ट्रंप के बयान पर दो शब्दों में जवाब दिया प्रेस कॉफ्रेंस में रणधीर जायसवाल ने इस सवाल के जवाब में कहा- नो कमेंट् जायसवाल ने कहा,
“हम उस ठोस एजेंडे पर केंद्रित हैं जिसके लिए हमारे दोनों देश प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि ये रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे।” भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर पूछे गए सवालों के जवाब में जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक मजबूत रक्षा साझेदारी है जो पिछले कई वर्षों में और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के और बढ़ने की संभावना हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत किसी भा हील में अपने हितों से समझौता नहीं करेगा रणधीर जायसवाल से निमिषा प्रिया की फांसी से जुड़े सवाल भी पूछे गए इस सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला भारत सरकार इस मामले पर पूरी मदद भेजने की कोशिश कर रही है। हमारी कोशिश की वजह से मौत की सजा को अभी के लिए रोक दिया गया हम मामले पर नजर रखे हुए यह एक जटिल मामला है, इसलिए हम गुजारिश करते हैं कि इस मामले पर गलत खबरों से बचने की कोशिश की जाए। हमारी तरफ से दी जाने वाले अपडेट का इंतजार करें।

