ऑफिस के अंदर सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गई सुबह खून से लथपथ उसकी लाश मिली मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई आगे की कार्रवाई की जा रही घटना बंथरा थाना क्षेत्र के दादूपुर की है। मूल रूप से फैजाबाद के धनुआपुर निवासी अशोक शुक्ला फैजाबाद में रोडवेज बस के चालक हैं।

लखनऊ ; युवक की उसके ऑफिस में सिर कूचकर हत्या कर दी गई मंगलवार सुबह महिला सफाई कर्मी झाड़ू लगाने पहुंची तो उसने खून से लथपथ लाश देखी उसने इसकी सूचना ऑफिस के मालिक को दी इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के दादूपुर की है। मूल रूप से फैजाबाद के धनुआपुर निवासी अशोक शुक्ला फैजाबाद में रोडवेज बस के चालक हैं। उनका बेटा कुनाल शुक्ला (26) दादूपुर स्थित न्यू डेस्टिन सिटी कॉलोनी में अपनी मां सुधा और बड़े भाई सौरभ के साथ रहता था। वह दादूपुर निवासी विवेक सिंह के साथ फाइनेंस की गई गाड़ियों की किस्त न अदा होने पर गाड़ियों की रिकवरी करता था।

विवेक ने दादूपुर में स्वास्तिक एसोसिएट नाम से ऑफिस बना रखा कुनाल ज्यादातर इसी ऑफिस में रहता था। सोमवार की रात करीब 9 बजे ऑफिस से सभी लोग चले गए कुनाल वहीं रुक गया था। मंगलवार सुबह 8 बजे सफाई के लिए महिला संगम थारू पहुंची संगम आफिस के अंदर दाखिल हुई तो कुनाल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला फर्श पर काफी खून बिखरा पड़ा था। उसने आननफानन इसकी सूचना विवेक को दी खबर फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
