कैसरबाग में मछलीमंडी पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया हादसे में एक की मौत चार लोग घायल हो गए घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की इस बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया।

लखनऊ ; कैसरबाग में मंगलवार को मछली मंडी पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा घटना से वहां हड़कंप मच गया पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को निकाला मगर इनमें से एक की मौत हो गई मछली मंडी में लाला सोनकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लाल के मकान में लगा भारी भरकम पीपल का पेड़ मछली मंडी पर गिर पड़ा मंडी में जानकीपुरम निवासी रामू व अन्य चार लोग भाग न सके और पेड़ के नीचे दब गए घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की इस बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया। हादसे में रामू की मौत हो गई अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

