नवरात्र से डबल डेकर बसें अयोध्या की सड़कों पर दौड़ेंगी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बसों की कीमत करीब तीन करोड़ अयोध्या का बस अड्डा एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
अयोध्या ; नवरात्र के मौके पर रामनगरी की सड़कों पर एक नया नजारा देखने को मिलेगा डबल डेकर बसें अयोध्या में दौड़ने लगेंगी उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि इन डबल डेकर बसों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। यह न सिर्फ शहर की पहचान को नया आयाम देंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा अयोध्या का बस अड्डा भी इन्हीं में शामिल है। जल्द ही यहां यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई सौगात मिलेगी वर्तमान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा 14,500 बसों का है। इनकी औसत आयु केवल 5.5 साल है। यह देश का सबसे आधुनिक बेड़ा माना जा सकता है।
अटल सेवा सर्किट पर इलेक्ट्रिक बसें
इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उन्होंने कहा कि अब ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी जल्द ही ये लखनऊ-अयोध्या, अयोध्या-गोरखपुर, अयोध्या-काशी और काशी–प्रयागराज रूट पर ‘अटल सेवा सर्किट’ के तहत चलाई जाएंगी मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 1,540 नई बसें चलाई जाएंगी इससे 7,000 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा बच्चों और यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।


