मौलाना तौकीर रजा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता, समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया

बरेली पुलिस ने बवाल के मामले में अब तक दस मुकदमे दर्ज किए मौलाना तौकीर रजा को बवाल का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया सात मामलों में तौकीर रजा का नाम है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।बवाल के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, खाली कारतूस, पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद की हैं। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अब सारी चीजें सामान्य हैं। बवाल के मामले में अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज की गई साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

बरेली ; पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा बवाल के करीब दो हजार आरोपी बताए जा रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक बवाल नहीं हुआ, इसके पीछे सोची-समझी साजिश थी।

सात दिन पहले से माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस जांच में यह बातें सामने आई हैं। बवाल के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, खाली कारतूस, पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद की हैं। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अब सारी चीजें सामान्य हैं। बवाल के मामले में अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज की गई साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 39 लोगों को चिह्नित किया गया मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर मौलाना तौकीर रजा खां का नाम सामने आया है। मौलाना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested
लोगों को मैसेज भेजकर भड़काया गया 

डीआईजी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप से पहले मैसेज जारी किए गए, फिर उनका खंडन किया गया। लोगों को मैसेज करके भड़काया गया मौके पर जो लोग पहुंचे उनके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले इन सारे तथ्यों को देखते हुए लग रहा है कि यह सुनियोजित साजिश है। पहले से ही तैयारी करके घटना की गई फायरिंग और पथराव में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मौके से खोखे और पेट्रोल की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested
बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया शासन के निर्देश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *