रात एके- 47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे युवक

आधी रात तीन युवक एके- 47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे। वह टॉर्च जलाकर घरों में झांक रहे थे।सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए वीडियो वायरल हुआ

लखनऊ ; शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ इसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक एक कॉलोनी में घूम रहे है। इसमें एक के हाथ में AK- 47 और दूसरे के हाथ में पिस्टल है। वह कालोनी में घूम रहे हैं। घटना ठाकुरगंज थाना अंतर्गत रिफा कालोनी  कैम्पवेल रोड़ जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल बन गया लोग तरह तरह की बाते करने लगे ये सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई जानकारी करने पर पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक कन्नौज पुलिस के सिपाही हैं।

वह किसी काम से सादे कपड़ों में यहां आए थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात कालोनी में घूम रहे युवक खिड़की और दरवाजों पर टॉर्च जलाकर घरों के भीतर झांक रहे थे। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि कन्नौज पुलिस की टीम आई थी पुलिसकर्मी के कंधे पर एके-47 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *