गोसाईगंज में हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई हादसा तब हुआ जब एक बाइक गोवंश से टकराकर पलट गई और उसमें धमाका हो गया।
लखनऊ ; गोसाईंगंज के मलौली में मंगलवार दोपहर बाइक ने गोवंश को टक्कर मार दी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई बाइक के गिरते ही धमाका हो गया हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल गोवंश ने भी दम तोड़ दिया है। गोसाईंगंज के मातन टोला निवासी मो. अहमद (35) मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने हरदोई के संडीला निवासी साले सोहेल (25) के साथ बाइक से मरखापुर की तरफ जा रहे थे तभी मलौली के पास गोवंश से टक्कर के बाद विस्फोट हो गया बताया जा रहा है कि मृतक बाइक में विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे थे। चर्चा है कि मरखापुर में कोई आयोजन था उसी में आतिशबाजी करने जा रहे थे।