उन्नाव में स्थित भार्जूगव पब्लिक जूनियर हाईस्कूल स्कूल गाँधी नगर खेल प्रतियोगिता में छात्राओं की अपेक्षा छात्रोंओ ने भी यह साबित कर दिया हम भी किसी से कम नहीं, देश का भविष्य है।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
उन्नाव – बच्चे देश के अग्रिम भविष्य के निर्माता ये उद्गार भार्गव पब्लिक स्कूल , गान्धीनगर के प्रबंधक विश्वास त्रिपाठी जी ने बाल दिवस के अवसर पर व्यक्त किये । बाल दिवस के सुअवसर पर भार्गव पब्लिक जू. ह. स्कूल गाँधी नगर उन्नाव के तत्वाधान में मनाया गया बाल दिवस जिसमें क्रिकेट, लम्बी, दौड, फ्रॉग, रेस, खोखो, कबड्डी आदि प्रतियोगितओ का आयोजन किया गया। जिसमे विकास, रियांशु, फरदीन प्रिंस आसू वरुण, काजल, अंकिता , हर्षीत, मुस्कान, आदि बच्चों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दुर्गेश मिश्र जी ने किया और श्री मती अग्रजा त्रिपाठी जी ने पुरस्कार वितरण बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वास त्रिपाठी जी ने आशीर्वाद प्रदान कर बाल दिवस के महत्व को भी समझाया ।

