वीरांगना ऊदा देवी पासी शहादत दिवस पर दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि , उनके प्राकृम को किया गया नमन।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने पासी समाज में जन्मी वीरांगना 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के दमनकारी शासन को चुनौती देने वाली एवं अपने साहस और प्राक्रम से 36 अंग्रेजों को सिकन्दराबाग लखनऊ में गोलियों से भूनने वाली महानायिका वीरांगना उदा देवी पासी के बलिदान को किया याद , कहा इतिहास के पन्नों में सदा सदा के लिए अमर रहेगा 164-मोहान विधानसभा अध्यक्ष – रामकेशन रावत।

 आवाज़ –ए– लखनऊ  ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार 

नवाबगंज (उन्नाव) – विधानसभा 164-मोहान क्षेत्र के ग्राम पंचायत आदमपुर हणैया में 16 नवंबर 1857 की महानायिका अंग्रेजी हुकूमत को ललकारने वाली 36 अंग्रेजों को सिकन्दराबाग लखनऊ में मौत के घाट उतारने वाली अपने शौर्य प्राकृम से पहचानी जाने वाली वीरांगना ऊदा देवी पासी का सहादत दिवस आजाद समाज पार्टी कांशीराम/भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता लवकुश गौतम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश कोरकमेटी सदस्य/लखनऊ मण्डल प्रभारी एडवोकेट अरविंद राजवंशी व उन्नाव जिला अध्यक्ष राजचौधरी का हुआ आगमन , मोहान विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथियों का किया स्वागत, मुख्य अतिथियों द्वारा माता वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करते हुए सभी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं सहित लोगों के साथ दी भाव-भीनी श्रद्धांजलि व उनके बलिदान के प्रति अपने-अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने दूर-दूर से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का किया समापन। जल पान के लिए कार्यकर्ताओं ने करी-चावल का किया आयोजन।

वहीं सफीपुर ब्लॉक परिसर में भारी संख्या में लोग आए और ब्लॉक परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दे कि सफीपुर ब्लॉक परिसर में स्थापित की वीरांगनादी ऊदा देवी पासी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं ब्लॉक प्रमुख पति रमेश रावत ने बलिदान दिवस पर उनको याद करते हुए बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दमनकारी शासन को चुनौती दी थी।

 



उन्होंने अपने साहस और पराक्रम से 36 अंग्रेजों को मार गिराया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अंग्रेजी सेना का सामना करते हुए युद्धभूमि में अपनी वीरता का प्रदर्शन किया था।

पासी सेना योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश आर्या ने रखी मांग- वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए उनको राजकीय दर्जा दिया जाये। जिससे उनकी बहादुरी और वीरता को आने पीढ़ियां प्रेरणा ले सके। इस मौके पर आकाश रावत, कामता पासी, शिवा रावत, संदीप पासी, जीतू पासी, संतोष रावत समेत क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एडवोकेट अरविंद राजवंशी / लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रदेशकोर कमेटी सदस्य, उन्नाव जिला अध्यक्ष राजचौधरी, जिला महामंत्री व पूर्व जिलाअध्यक्ष यतीन्द्र चौधरी, जिला प्रभारी मोनूरावत, विधानसभा अध्यक्ष 164-मोहान , मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार , एडवोकेट सर्वेश कुमार रावत, सुरेन्द्र गौतम, छेदी लाल, अरविंद मीडिया प्रभारी नवाबगंज, हर्ष गौतम, रोहित गौतम,अंकित, बब्लू, अवधेश मौर्या, गौतम, बहादुर गौतम, आकाश रावत, कामता पासी, शिवा रावत, संदीप पासी, जीतू पासी, संतोष रावत महिलाओं एवं बच्चों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *