अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की अदालत में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया सुनवाई के दाैरान कोर्ट में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी माैजूद रहे।
लखनऊ ; सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसका फैसला थोड़ी देर में आने वाला है। कोर्ट में पेश होने के लिए सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पहुंच चुके हैं।इसके साथ ही मुकदमे के वादी शहर विधायक आकाश सक्सेना भी कोर्ट में माैजूद हैं। फैसले को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए माैके पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे हुए हैं। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज 104 मामलों में से 11 मामलों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है,जिसमें छह मामलों में कोर्ट सजा सुना चुकी है,जबकि पांच मामलों में सपा नेता बरी हो चुके हैं।

