सीएम योगी के दौरे पर बरेली में दो दिन तक डायवर्जन लागू

बरेली में 10 और 11 दिसंबर को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वअन्य वीवीआईपी शहर में होंगे उनके आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू कर दिया

बरेली ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य विशिष्ट लोगों के शहर आगमन के कारण बुधवार को सुबह सात बजे से बृहस्पतिवार देर रात तक पुराना रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। एसपी यातायात ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को डायवर्जन लागू रहेगा इसके तहत दोनों दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा पुराने रोडवेज स्टैंड से बसों का संचालन भी नहीं होगा।

10 दिसंबर को सुबह सात बजे से 11 दिसंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक परसाखेड़ा रोड नंबर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा, दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदांयू की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुए जा सकेंगे तथा इसी मार्ग से आ सकेंगे, नैनीताल पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको बदांयू जाना है वह भी इसी मार्ग से जा सकेंगे, दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है वह बड़े बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे, लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जा सकेंगे, बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिनको दिल्ली जाना है वह बड़ा बाईपास से दिल्ली जाएंगे,बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी, दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्या, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ व जा सकेंगी पुराना रोडवेज बस अड्डे से सभी रोडवेज बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

 

बुधवार को आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को शहर आएंगे दोपहर 2:45 बजे वह सिविल लाइंस स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे शाम चार बजे वह सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सर्किट हाउस से मेयर उमेश गौतम के घर जाएंगे शाम सात बजे वह आईवीआरआई ग्राउंड में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *