पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंफर चालक ने बाइकों की टक्कर में गिरे युवक को डंपर से रौंदा, मौत।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अजगैन-मोहान मार्ग पर पुछड़ा तिराहा के पास तेज रफ्तार दो बाईकों की टक्कर में दोनों चालक सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आए डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरे बाइक चालक को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव निवासी सुखबीर (20) पुत्र महादेव मंगलवार शाम किसी काम से उन्नाव आया था। लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के अजगैन-मोहान मार्ग पर पुछड़ा तिराहा के पास मोहान से आ रहे क्षेत्र के टीकवामऊ गांव निवासी हर्षित द्विवेदी (21) पुत्र रविशंकर की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाईकों की रफ्तार अधिक होने से चालक उछलकर सड़क पर गिर गए। तभी मोहान से आए तेज रफ्तार डंपर सुखबीर को रौंदता हुआ भाग निकला। इसमें हर्षित को भी गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुखबीर को मृत घोषित कर दिया।
