राजाजीपुरम व्यापार मंडल चुनाव में नौ प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने सह चुनाव अधिकारियों डॉ. दिनेश माथुर, कुलदीप रस्तोगी और मास्टर शमशेर अली के साथ बताया कि सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया है

आवाज़ – ए – लखनऊ

लखनऊ : राजधानी के राजाजीपुरम व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को चुनाव अधिकारियों ने नौ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया। फार्मों की जांच पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए शैलेश बाजपेई शीलू को कप तथा ऋषभ गुप्ता को छाता चुनाव चिन्ह मिला। महामंत्री पद के प्रत्याशियों में संजीव चंदानी को ताला-चाबी, जफरूल खां को पेन और रामकुमार रस्तोगी को ग्लास चिन्ह आवंटित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रूपेश प्रजापति को चाबी का गुच्छा और महीप अग्रवाल को दीवार घड़ी चुनाव चिन्ह दिया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित बाजपेई को मोमबत्ती तथा आदी गुप्ता को कार चुनाव चिन्ह मिला। मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने सह चुनाव अधिकारियों डॉ. दिनेश माथुर, कुलदीप रस्तोगी और मास्टर शमशेर अली के साथ बताया कि सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर दीपक कुमार तथा संयुक्त मंत्री पद पर मो. सलमान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 26 दिसंबर को प्रचार बंद होगा, 28 दिसंबर को चार पदों के लिए मतदान एवं मतगणना संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *