टूटी पुलिया व तीव्र मोड़ ने आम नागरिकों की बढ़ाई मुश्किलें।

विधानसभा 164-मोहान के अन्तर्गत जब तक कोई बड़ी घटना घटित न हो जाए तब तक नींद से नहीं जागते जिम्मेदार , औरास-मोहान मार्ग पर एक तीव्र मोड है जिसकी पुलिया लगभग एक साल से टूटी हुई है,  टूटी पुलिया से लगभग एक दर्जन हादसे हो चुके है जिम्मेदार बेखबर ।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव – संवाददाता

हसनगंज (उन्नाव) – मोहान और औरास मार्ग पर पुलिया टूटी होने की खबर इसके पूर्व में अखबारों में प्राथमिकता से छापी थी लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक आंखों पर पट्टी बांध रखी है, जिससे वहां दर्जनों हादसे हो गए हैं और लोगों की जान जाते-जाते बची है। बता दे की औरास-मोहान मार्ग पर एक तीव्र मोड है जिसकी पुलिया लगभग एक साल से टूटी हुई है,टूटी पुलिया से लगभग एक दर्जन हादसे हो चुके हैं जिससे लोग गंभीर चोटिल भी हुए हैं। मंगलवार तड़के कालपी का रहने वाला चालक मोहित यादव मुंबई से ट्रक में केमिकल लादकर संडीला फैक्ट्री जा रहा था सुबह करीब 3:00 बजे तीव्र मोड़ और टूटी पुलिया होने के कारण ट्रक सूखी नहर में पलट गया जिससे वह घायल हो गया। लगभग एक साल होने को है लेकिन नगर विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है, समस्या जस की तस बनी हुई है।
सहायक अभियंता स्पर्श अग्रवाल ने बताया कि जेई को निरीक्षण कर जल्द एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *