दलितों पर अत्याचार व उनकी आवाज को सडक से लेकर संसद तक उठाने वाले नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बहुत ही तेजी से गांव-गांव व शहर-शहर पार्टी का हो रहा विस्तार ।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव – संवाददाता
हसनगंज (उन्नाव) – आजाद समाज पार्टी काशीराम भीम आर्मी विधानसभा 164-मोहान में एड० यतींद्र चौधरी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम सभा महनौरा, सरौती में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित व बबलू गौतम ने की जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, एवं अन्य वर्तमान समय में हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की समस्याओं एवं, खाद, बीज , पानी जैसी शार्वजनिक समस्याओं को उजागर किया। वर्तमान समय में हो रही कालाबाजारी पर जोर देते हुए कहा क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एकस-रे जैसी सुविधाए जनता को उपलब्ध न कराए जाने पर अक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन रावत , अरुण गौतम नगर अध्यक्ष न्यूतनी , रोहित गौतम नगर प्रभारी, बबलू गौतम , अंकित जाटव, अरुण गौतम, श्रीमती केतकी जी , विशाल, अंकित आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने आजाद समाज पार्टी में आस्था जताई एवं चंद्रशेखर आजाद जी को हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

